Cg News: छत्तीसगढ़ में राम मंदिर के गुंबद पर गिरी आकाशीय बिजली

Cg News छत्तीसगढ़ में रविवार-सोमवार तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। रायपुर, दुर्ग में जहां बादल छाए हुए हैं, वहीं मुंगेली और कोंडागांव में बारिश ने जमकर भिगोया। मुंगेली में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read more : Kangana Ranaut:भाजपा सांसद कंगना रनौत पर हमला, एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़
Cg News वहीं कोंडागांव में भी पिछले एक घंटे से मूसलाधार पानी बरस रहा है। इस दौरान निर्माणाधीन प्राचीन राम मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में यह बस्तर पहुंच सकता है।