Cg News: छत्तीसगढ़ में फांसी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में फांसी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

Cg News बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार को एक युवक-युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पास-पास ही फंदे पर लटके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल थे। पुलिस को आशंका है कि शादी नहीं हो पाने के चलते आत्महत्या कर ली। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंची निवासी राजेंद्र साहू अपनी पत्नी भुवनेश्वरी साहू और बेटी प्रमिला (17) के साथ बलौदाबाजार बस स्टैंड के पीछे किराये के मकान में पिछले 6 महीने से रह रहा है। रोज की तरह राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर में प्रमिला अकेली थी।

परिजन खाना खाने आए, तब पता चला

भुवनेश्वरी साहू ने बताया कि, सुबह 9 बजे वो पति के साथ दुर्गा मंदिर में चौकीदारी का काम करने निकल गए। जब दोपहर में खाना खाने घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो छत से सीढ़ी लगाकर नीचे उतरे।

मकान मालकिन शारदा सोनी ने इन दोनों की लाश कमरे के अंदर फंदे से लटकते देखी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रमिला 12वीं में पढ़ती थी। उसका ग्राम कुकुरदी निवासी हमेश निषाद (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रमिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों के शव कमरे में लटके मिले। लड़की का शव के गले में चुनरी लगी कुर्सी पर बैठे हुई हालत में थी, जबकि युवक की लाश उसके सामने लटकती मिली है।

Read more : NDA: नीतीश कुमार,शिंदे गुट ने रखी मन की बात,जाने क्या-क्या किया गया डिमांड

पुलिस बोली- प्रेम-प्रसंग का लग रहा मामला

Cg News सिटी कोतवाली टीआई अजय झा का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पहली नजर में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button