Cg News: घर में मोबाइल पर गाना सुन रहे थे दो मासूम, अचानक कुदरत में बरपाया कहर और आकाशीय बिजली गिरने से 2 भाइयों की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: घर में मोबाइल पर गाना सुन रहे थे दो मासूम, अचानक कुदरत में बरपाया कहर और आकाशीय बिजली गिरने से 2 भाइयों की मौत

Cg News छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ बच्चे घर में मोबाइल पर गाना सुन रहे थे। वहीं, पास में बंधे एक बैल की भी जान चली गई। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक बारिश होने लगी। खेमराज पिता राम खिलावन सोनकर (12) और योगेश प्रताप (14) घर के परछी में खेल रहे थे। हाथ में मोबाइल पकड़कर गाना सुन रहे थे। पूरा परिवार घर के अंदर था।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में फांसी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

दो मासूम और एक बैल की मौत

इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों मासूम और पास में बंधे एक बैल की मौत हो गई। जिसके बाद डायल-108 की टीम को कॉल कर बुलाया गया। बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

पीड़ित परिवार को मुआवजे की उम्मीद

Cg News बताया जा रहा है कि, दोनों भाइयों की एक बहन भी है। राम खिलावन अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर करता था। पीड़ित परिवार के लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Back to top button