Cg News:रायपुर से बृजमोहन की प्रचंड जीत,छत्तीसगढ़ में BJP ने 8 सीटें जीतीं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:रायपुर से बृजमोहन की प्रचंड जीत,छत्तीसगढ़ में BJP ने 8 सीटें जीतीं

Cg News लोकसभा चुनाव-2024 में छत्तीसगढ़ से भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल 575285 वोटों से जीत गए हैं। दुर्ग से विजय बघेल 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीते, सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। बस्तर से महेश कश्यप ने 55 हजार, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया ने 2 लाख और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े 55 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

Read more :Raigarh News: श्री नवीन जिंदल जी के तीसरी बार सांसद बनने पर जेपीएल परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त

Cg News कांकेर से भोजराज नाग ने 1884 वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट कोरबा कांग्रेस की ज्योत्सना महंत जीती हैं। राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व CM भूपेश बघेल हार गए हैं। यहां से संतोष पांडेय ने 44411 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कौन आगे
लोकसभा सीट प्रत्याशी आगे वोट मार्जिन
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) (जीत) 575285
राजनांदगांव संतोष पांडेय (भाजपा) (जीत) 44411
बस्तर महेश कश्यप (भाजपा) (जीत) 55245
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी (भाजपा) 145456
दुर्ग विजय बघेल (भाजपा) (जीत) 438226
सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा) (जीत) 64822
रायगढ़ राधेश्याम राठिया (भाजपा) (जीत) 240391
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े (भाजपा) (जीत) 60000
कोरबा ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) (जीत) 43283
कांकेर भोजराज नाग (भाजपा) (जीत) 1884
बिलासपुर तोखन साहू (भाजपा) 160502

 

 

Related Articles

Back to top button