Cg News: पति ने पत्नी को काट कर उतारा मौत के घाट,पहले दोनों पैर अलग किए, फिर सिर पर कुल्हाड़ी धंसा दी,बीवी पर था अफेयर का शक – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: पति ने पत्नी को काट कर उतारा मौत के घाट,पहले दोनों पैर अलग किए, फिर सिर पर कुल्हाड़ी धंसा दी,बीवी पर था अफेयर का शक

Cg News छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-भरतपुर-सोनहत जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दोनों पैर काट दिए, फिर सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी महिला के सिर पर ही धंसी हुई थी। रविवार देर रात 2 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। घटना केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम सोकोबरा की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी घर से बाहर आंगन में निकली। गुस्से में पति भी कुल्हाड़ी लेकर पीछे-पीछे आया और पत्नी को काट डाला।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे आगजनी की घटना,स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में भीषण आग

चरित्र शंका को लेकर होता रहता था विवाद

ग्राम सोकोबरा निवासी महा सिंह उर्फ बंटी (23 वर्ष) को शक था कि उसकी पत्नी चंद्रावती (22 वर्ष) का किसी से अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। रविवार रात को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था,। इस दौरान चंद्रावती गुस्से में घर से बाहर निकलकर आंगन में आ गई।

Cg News गुस्से में लाल महा सिंह भी उसके पीछे-पीछे आ गया। इसके बाद तैश में आकर उसने कुल्हाड़ी से पहले चंद्रावती के दोनों पैर काटे इसके बाद सिर पर जोरदार वार किया। जिससे कुल्हाड़ी सिर में धंस गई। पति-पत्नी के विवाद के बीच परिवार का कोई नहीं आया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button