Cg News: एग्जिट पोल में NDA को बंपर बढ़त, CM साय ने कही ये बात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: एग्जिट पोल में NDA को बंपर बढ़त, CM साय ने कही ये बात

Cg News रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न होने पर समाचार चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलते दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

साय ने कहा है कि प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिलेगा। पूरा देश चाहता है कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें। पूरे देश में वातावरण अच्छा था छत्तीसगढ़ में भी सभी ग्यारह सीटें हम जीतने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते मैं भी कई प्रदेशों में प्रचार करने गया हूँ, सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण था और आज जब एग्जिट पोल में भी एनडीए की बढ़त दिखा रहे हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

Cg News उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पिछले विधानसभा के चुनाव में जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी को सरकार में बैठाया और उसके मात्र सौ दिन बाद ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हमारी सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास मोदी जी के साथ तो था ही, साथ ही हमारी सरकार के कार्यों से भी जनता का विश्वास बढ़ा है। 4 जून तक इंतजार करिए जनता सभी ग्यारह सीटें भाजपा को देने जा रही है।

Related Articles

Back to top button