Cg News: नक्सलियों पर जवानों का प्रहार,सीएम साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
Cg News रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। कल गुरुवार को जवानों ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उसूर थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद सीएम साय ने जवानों को बधाई दी है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘सुरक्षाबल के जवानों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए बीजापुर जिले से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जवानों को मिल रही नित बड़ी कामयाबी से हम नक्सलमुक्त बस्तर की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्रदेश से जब तक नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक हमारी सरकार चुप नहीं बैठेगी।’
Cg News आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता मिली थी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया।



