Cg News: छत्तीसगढ़ में अब तक गर्मी से 6 की मौत,रायगढ़ रहा सबसे गर्म
Cg News छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में हैं। नौतपा के 7वें दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीटवेव का असर शाम ढलने के बाद भी दिखाई दे रहा। इस दौरान बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 6 पर पहुंच गया है।
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में 46.4 डिग्री पारा रहा। इससे पहले गुरुवार को रायपुर का तापमान 46.8 डिग्री था, जो कि एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं दंतेवाड़ा में शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
Cg News मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है।



