Aam Panna Recipe : चिलचिलाती गर्मी में शरीर में ठंडक बनाये रखेगा कच्चे आम का पन्ना ,ऐसे बनाये   – RGH NEWS
अन्य खबर

Aam Panna Recipe : चिलचिलाती गर्मी में शरीर में ठंडक बनाये रखेगा कच्चे आम का पन्ना ,ऐसे बनाये  

Aam Panna Recipe : चिलचिलाती गर्मी में शरीर में ठंडक बनाये रखेगा कच्चे आम का पन्ना ,ऐसे बनाये  

Aam Panna Recipe : चिलचिलाती गर्मी में शरीर में ठंडक बनाये रखेगा कच्चे आम का पन्ना ,ऐसे बनाये  गर्मियों का मौसम अपने साथ सेहत से जुड़ी कई चुनौतियां लेकर आता है। इन दिनों तपती धूम में बाहर निकलते ही हालत खराब होती है और सिरदर्द चक्कर थकान और कमजोरी से हर दूसरे शख्स को जूझना पड़ता है। आम पन्ना की स्पेशल रेसिपी जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में सबसे आगे है।

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए और लू के प्रकोप से लड़ने के लिए काफी फायदेमंद है ये आम का पन्ना । सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब रहने वाले कच्चे आम के पन्ने का एक-एक घूंट जिसका जायका बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद है ।

 

यह भी पढ़े :Thecha Recipes : खाने का स्वाद दोगुना बढ़ा देंगा ठेचा ,स्वाद इतना चटाकेदार की उंगलिया चाटते रह जाओगे 

Aam Panna Recipe : चिलचिलाती गर्मी में शरीर में ठंडक बनाये रखेगा कच्चे आम का पन्ना ,ऐसे बनाये

 सामग्री

  • पुदीने की पत्ती – 1/2 टेबलस्पून
  • काला नमक – 1 टीस्पून
  • सफेद नमक – स्वादानुसारकच्चे आम (कैरी) – 2
  • गुड़/चीनी – 3 टेबल स्पून
  • भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून

बनाने की विधि

आम का पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम लें और इन्हें अच्छे से धो लें ,अब  इन्हें प्रेशर कुकर में डालकर उबालने के लिए रख दें।कुकर में 4 सीटियां आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें और इन्हें ठंडा होने दें। अब इन्हे कुकर से बाहर निकाल ले।  आम ठंडे हो जाएं, तो इनका छिलका निकाल लें और एक बाउल में इसका गूदा निकाल लें। अब इस गूदे को हाथों की मदद से अच्छे से मैश करे।   इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ या चीनी मिलाएं।

अब इसमें बारीक कटे पुदीने की पत्तियां, जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाले। अब इसमें बर्फ डालकर इसे सर्व करे। और इस ठन्डे कच्चे आम पन्ना का मजा ले।

यह भी पढ़े : Bread Rasmalai Recipe : गर्मियों में ले इस ठंडी रसमलाई का मजा ,देखे रेसिपी

Related Articles

Back to top button