अनारकली सूट पहन मतदान करने पहुंचीं जान्हवी कपूर

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की नामी स्टार किड हैं

अपने छह साल के करियर में उन्होंने  एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं

जाह्नवी राजकुमार राव के साथ अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन में बिजी हैं

एक्ट्रेस ने आज मुंबई में मतदान किया

इस दौरान उनकी अनारकली ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा

ऐसे में एक्ट्रेस इस फिल्म तक लोगों का ध्यान खींचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती नजर आ रही हैं

जाह्नवी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट कास्ट किया

एक्ट्रेस पिंक-मेजेंटा शेड के जयपुरी प्रिंट का अनारकली सूट पहने मतदान करने पहुंची थीं

उन्होंने कस्टमाइज्ड दुपट्टा पहना था उसके दुपट्टे पर 'देखा तेनु पहली-पहली बार' गाने के बोल लिखे थे