छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

Cg News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक लड़के और लड़की की लाश को पेड़ पर लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस सोमवार सुबह दोनों का शव फंदे से उतारेगी।

दरअसल, इन दोनों की पहचान ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर रहता था और वो मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हुआ है।

शनिवार रात घर से हुए थे लापता

लड़की की उम्र 16 साल और लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घर से शनिवार रात में ही लापता हो गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहे ने महानदी किनारे साल के पेड़ पर दोनों की लाश फांसी पर लटकी देखी। फिर उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है।

शाम हो गई, इसलिए पुलिस ने नहीं उतारा शव

Cg News सूचना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के चलते पुलिस ने दोनों के शव को नहीं उतारा है। सुबह शवों को फांसी से उतारते समय देखा जाएगा कि आत्महत्या से पहले प्रेमी जोड़े ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button