कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने लूट ली महफिल
बिखेरा ऐसा जलवा, लुक पर थम गईं सबकी निगाहें
दुनियाभर में मशहूर और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन है
कान्स 2024 से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं
ऐश्वर्या राय ने जैसे ही रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री मारी
उनके लुक पर हर किसी की निगाहें थम गईं
एक हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर फुल कॉन्फिडेंट नजर आईं और एक झटके में पूरी महफिल लूट ली
कान्स फिल्म्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना
उन्होंने ब्लैक मोनोक्रोमैटिक ड्रेस को व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया
एक हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से बेटी आराध्या उन्हें सपोर्ट करती नजर आई थीं