Cg News: बच्चों के खेलने के दौरान अचानक फटा UBGL, दो बच्चों की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बच्चों के खेलने के दौरान अचानक फटा UBGL, दो बच्चों की मौत

Cg News बीजापुर…छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी ख़बर आ रही है,जानकारी के मुताबिक यहां बीजीएल फटने से उसके चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना इंद्रावती नदी के पार नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बोड़गा गांव की है,जहां बीजीएल के सेल फटने से दो बच्चों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि गांव के पास खेत में जिंदा यूबीजीएल पड़ा था।

Cg News जानकारी के मुताबिक बच्चों के खेलने के दौरान ये हादसा हुआ है, इधर बच्चों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,ख़बर है कि दोनों बच्चों के शव को लेकर ग्रामीण बड़ी संख्या में भैरमगढ़ पहुंच रहे हैं,मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button