Cg News: छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश की चेतावनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश की चेतावनी

Cg News छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा सरगुजा संभाग के एक-दो जिलों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। समुद्र से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

रविवार को बस्तर, दुर्ग, रायपुर सरगुजा संभाग के जिले में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में 60 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं लोरमी, सिमगा में 20 मिली मीटर बारिश हुई। रायपुर में भी शाम होते ही तेज हवाएं के साथ बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

इन संभाग में के जिलों में बारिश

Cg News बिलासपुर संभाग- पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर में एक-दो स्थानों पर गिरेगा पानी।
रायपुर संभाग में- रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद में कुछ-कुछ स्थानों पर होगी बारिश
दुर्ग संभाग में- दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम तथा राजनांदगांव में कुछ-कुछ स्थानों पर वर्षा के संकेत।
बस्तर संभाग में बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में पानी गिरेगा।

Related Articles

Back to top button