Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे एक ही कमरे में लहूलुहान तीन लाशों के मिलने से पूरे गांव में मची सनसनी,धारदार हथियार से कत्ल,पुलिस कर रही जाँच – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे एक ही कमरे में लहूलुहान तीन लाशों के मिलने से पूरे गांव में मची सनसनी,धारदार हथियार से कत्ल,पुलिस कर रही जाँच

Cg News कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जब यहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश कमरे में देखी गई। बदहवास परिजनों ने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो साल का मासूम भी शामिल हैं। कमरे में मिली दो लाशें बिस्तर पर थी जबकि पति का शव बिस्तर से नीचे फर्श पर लहूलुहान हालत में बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक़ घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया जा रहा हैं। यह तय हैं कि यह हत्या का प्रकरण हैं। पुलिस अब जानने में जुटी हुई हैं कि क्या तीनों की हत्या किसी और ने की हैं या फिर दो हत्याओं के बाद आत्महत्या की गई हैं। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस उनके परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर रही हैं।

Cg News रिपोर्ट्स के मुताबिक जयराम धोबी (27) जो कि ठेकेदारी के काम में लगा हुआ था। जबकि पत्नी सुजाता गृहणी थी। उनका दो साल का बेटा भी था जिसे मौत के घाट उतर दिया गया हैं।मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम के शुरुआती रिपोर्ट के बाद से ही तीन-तीन मौतों के मामले से पर्दा उठेगा।

Related Articles

Back to top button