देश
Mp News: EVM और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग,EVM मशीन जलकर हुई राख

Mp News बैतूल 9 मई 2024। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मतदान अधिकारियों और ईवीएम ले जा रही एक बस में आग लग गई। इसमें कई ईवीएम जलकर राख हो गईं। इस घटना में किसी भी मतदानकर्मी और बस के ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि घटना मंगलवार 7 मई की रात करीब 11 बजे जिले के गोला गांव के पास हुई।
Mp News कलेक्टर ने बताया कि बस में चिंगारी की वजह से आग लगी, लेकिन इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। कलेक्टर ने बताया कि आग से चार मतदान केंद्रों की ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें बूथ संख्या 275, 276, 277, 278, 279 और 280 शामिल हैं।



