देश

BJP News : कांग्रेस को एक और झटका, कई दिग्गज BJP में शामिल

BJP News नई दिल्ली। देश में इन दिनों चुनावी माहोल देखने को मिल रहा है। सभी पार्टियां अभी तीसरे चरण के मतदान के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, चुनाव के बीच भी पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं।

BJP News पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इनके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक ने भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थामा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button