रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिला से लगे ओडिसा के महानदी मे हुआ बड़ा हादसा! नाव पलटने से आधा दर्जन लोग नदी में डूबे,4 लोगो की मौत,रेस्कू ऑपरेशन जारी

Raigarh News रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे ओडिसा के महानदी में नाव पलटने तकरीबन आधा दर्जन लोग नदी में डूब गए हैं। गोताखोरों की टीम लोगों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि लगभग 40 लोग नाव में सवार थे, लापता लोगों में छत्तीसगढ़ के लोग भी शामिल है।इस हादसे में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य 7 लोगों को गोताखोरों की टीम रेस्क्यू करने में लगी है।

Raigarh News आपको बता दें कि यह उड़ीसा के रेंगाली थाना के सरधा गांव की घटना है। झारसुगुड़ा जिले का मामला है। एसपी झारसुगुड़ा सहित ओडिसा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button