Raigarh News: संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा को मिली बड़ी सफलता:: 40 किलो गांजा के साथ मुकेश यादव इको स्पोर्टस कार सहित गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा को मिली बड़ी सफलता:: 40 किलो गांजा के साथ मुकेश यादव इको स्पोर्टस कार सहित गिरफ्तार

Raigarh News लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।। उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा के सख्त दिशानिर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।। आज दिनांक 07-04-2024 को उड़नदस्ता ऑफिस में टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति इको स्पोर्ट्स कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर स्मृति वाटिका सांडबार के पास किसी का इंतजार कर रहा है ।। मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ स्मृति वाटिका साड़बार के पास पहुंचे,, वहां पर एक इको स्पोर्ट्स कार पहले से खड़ी थी जैसे ही सरकारी गाड़ी वहां पहुंची एक व्यक्ति जो कार के पास खड़ा था दौड़कर भागने लगा जिसे दौड़ा कर आबकारी आरक्षक द्वारा पकड़ा गया,, पूछने पर उसे व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश राम यादव निवासी दानी मुंडा थाना फरसाबहार जिला जशपुर बताया।। मुकेश राम ने इको स्पोर्ट्स कार क्रमांक CG 10 AC 1447 को अपना बताया ।। उक्त कार की तलाशी करने पर उसमें दो सफेद रंग की बोरियों में 20-20 किलो कल 40 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था।। उक्त 40 किलोग्राम गांजा को एवं फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर आरोपी मुकेश यादव को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ ।।

Raigarh News
Raigarh News

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षण रमेश दुबे, कुमारु राम आबकारी आरक्षक अशोक सोनी रामाधार कुशवाहा नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।।

Raigarh News सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया की यह उड़न दस्ता टीम की अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।। गांजा का बाजार मूल्य लगभग आठ लाख रुपए होना बताया।। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने गांजा को उड़ीसा राज्य से लाना बताया।। आरोपी का कहना था कि उक्त गांजा को वह आसपास के एरिया में ग्राहक खोज कर सप्लाई करता है।।

Related Articles

Back to top button