Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आ सकती है शाम तक

Cg News दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक रखी गई है। आज होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ लोकसभा की बची 5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। संभावना है कि बैठक के बाद रात तक सूची जारी की जा सकती है। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल होंगे।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से अब तक केवल 6 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया है। अभी 5 सीटें बाकी हैं जिसमें अब तक नाम जारी नहीं किया गया है।

बस्तर पर सस्पेंस बरकरार

बस्तर से दीपक बैज जो कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं वो मौजूदा सांसद हैं। कोंटा विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने इस सीट के लिए बेटे हरीश लखमा को प्रत्याशी बनाने का दावा किया था, लेकिन बात बनती नहीं दिखाई दी।

वहीं, बस्तर में कवासी लखमा का सियासी कद बड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कवासी को पार्टी नाराज नहीं करेगी, लेकिन टिकट बेटे की जगह उन्हें दिया जा सकता है।

बिलासपुर से यादव समाज पर रहेगा फोकस

कांग्रेस इलेक्शन में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। प्रदेश में OBC वर्ग के तीन बड़े समाज हैं, जिनमें साहू, कुर्मी और यादव शामिल हैं। बीजेपी ने साहू और कुर्मी समाज से प्रत्याशी उतारा है।

ऐसे में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस बिलासपुर से यादव समाज का प्रत्याशी उतार सकती है। इनमें विष्णु यादव का नाम तय माना जा रहा है। यहां से देवेन्द्र यादव का नाम आगे आया था।

विधायक देवेंद्र यादव की टीम इलाके में एक्टिव

संभावना है कि कांग्रेस की अगली सूची 18-19 मार्च तक आएगी, जिसमें बिलासपुर समेत बाकी की सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे। नाम की घोषणा से पहले ही देवेंद्र यादव की टीम बिलासपुर लोकसभा सीट का दौरा करने लगी है।

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

लोकसभा सीट संभावित प्रत्याशी
बस्तर- कवासी लखमा, हरीश लखमा, दीपक बैज
बिलासपुर- विष्णु यादव, देवेंद्र यादव
कांकेर- दीपक बैज, बीरेश ठाकुर, मोहन मरकाम
सरगुजा- शशि सिंह, मधु सिंह
रायगढ़- जय माला सिंह, लालजीत सिंह, चक्रधर सिदार

सरगुजा से शशि सिंह VS मधु सिंह

सरगुजा लोकसभा से महिला प्रत्याशी शशि सिंह और मधु सिंह का नाम आगे चल रहा है। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह प्रदेश के आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। इन दिनों वे बेहद सक्रिय हैं।

Read more: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपने डाउनफ़ोल से दुखी रिजेक्शन

11 सीटों में महिला प्रत्याशियों का समीकरण साधने के लिए शशि सिंह या मधु सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस के लिए सरगुजा ​​​​​इस समय सबसे कमजोर सीट है और शशि सिंह नया चेहरा हैं। हालांकि मधु सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए चिंतामणि महाराज यहां से उम्मीदवार हैं।

8 मार्च को आई थी पहली लिस्ट

Cg News इससे पहले शुक्रवार (8 मार्च) को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें 39 सीटों से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। वहीं छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 6 प्रत्याशी घोषित हुए थे। लिस्ट में पूर्व सीएम सहित 2 पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और कोरबा सांसद का नाम शामिल था।

Related Articles

Back to top button