छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Cg News बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक पर युवक की गला काटकर हत्या के सह आरोपी के घर पर शनिवार को बुलडोजर चला। आरोपी के आनंदपुर में वनभूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिस घर को तोड़ा गया, वहां आरोपी के परिवारवाले रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, बेलवादामर जंगल में दोलंगी तिराहे के पास 6 मार्च की सुबह जमशेद अंसारी (28) की लाश मिली थी। उसका गला कटा हुआ था और हाथ भी टूटा था। जमशेद 5 मार्च को अपने ससुराल रेवतीपुर में शादी में शामिल होने गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

Read more: Raigarh News: रायगढ़ में आयोजित इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में शामिल हुए रायगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारीगण

मारपीट के लिए दी थी सुपारी

हत्या के आरोपियों में पुलिस ने अशरफ अंसारी (35), मकसूद आलम (22) और इबरार अंसारी (23) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि अशरफ का मृतक जमशेद दोस्त था। पत्नी से लगातार फोन पर बात करने से नाराज होकर उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया था।

मारपीट के लिए उसने मकसूद को 50 हजार और इबरार को एक लाख 30 हजार की सुपारी दी थी।

मारपीट के बाद काटा था गला

वारदात वाले दिन सभी लोग शाम 7 बजे एक साथ थे। तभी मकसूद और इबरार ने उसपर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जमशेद गिर गया तो अशरफ ने चाकू से उसका गला काट दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 07 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अवैध कब्जे पर बने घर पर चला बु​​​​लडोजर​​​

वनविभाग एवं पुलिस के जवानों की मौजूदगी में उसके घर को जमींदोज कर दिया गया। घर पर बुलडोजर चलाने के पूर्व उसके घर से सामानों को हटाया गया। इसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई।

Cg News हत्या के आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की बलरामपुर में यह पहली कार्रवाई है। एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों के अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button