छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में 2 दिन तक बारिश की चेतावनी

Cg News छत्तीसगढ़ में दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिले ज्यादा प्रभावित रहेंगे। सूरजपुर, कोरिया, बिलासपुर मुंगेली और पेंड्रा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

नारायणपुर में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन का तापमान 37.01 डिग्री रहा, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है वहीं शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Read more: Prostitution In Spa Center: स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती,मचा हड़कंप

पांच जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक

प्रदेश में पांच जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। राजनांदगांव में दिन का तापमान 36.5 डिग्री, दुर्ग में 36.4, बीजापुर में 36.2, रायपुर में 36.1 और बालोद में 35.9 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

रायपुर में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा

रायपुर में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा । यहां अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। । वहीं, आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है।

सरगुजा संभाग में बिजली गिरने और बारिश के आसार

सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर समेत कुछ और जिलों में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को सरगुजा जिले में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था।

बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से अधिक

बिलासपुर में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। जिले में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। वहीं, रात का पारा 17.4 डिग्री तक पहुंच गया है। बिलासपुर संभाग के जिलों में भी आज बारिश की संभावना है।

राजनांदगांव में औसत से 7 डिग्री अधिक पारा

Cg News राजनांदगांव जिले में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। यहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button