देश

Road Accident: अनियंत्रित स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई भिड़ंत से 9 लोगों की मौत

Road Accident पटना : बिहार के कैमूर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच- 2 पर देवकली गांव के पास सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही एक बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन में चली गई। इसी दौरान दूसरे लेन में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने इन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को कुचल दिया। हादसे पर प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

Read more: 80 के दशक की एनफील्ड बुलेट का 36 साल पुराना बिल हो रहा वायरल, 10 गुना बढ़ गई कीमत, जाने तब क्या थी इस बाइक की कीमत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
Road Accident : मोहनिया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचीई। हादसे के बाद इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button