Viral Video: जुगाड़ से साइकिल को बना दिया कार, वीडियो देख चकराने लगेगा आपका सिर, यहाँ देखे वीडियो – RGH NEWS
ऑटोमोबाइल

Viral Video: जुगाड़ से साइकिल को बना दिया कार, वीडियो देख चकराने लगेगा आपका सिर, यहाँ देखे वीडियो

Viral Video: जुगाड़ से साइकिल को बना दिया कार, वीडियो देख चकराने लगेगा आपका सिर, यहाँ देखे वीडियो। भारत में आधे से ज्यादा लोग जुगाड़बाजी से चल रहे हैं। कुछ लोगों ने तो देसी जुगाड़ से हेलीकॉप्टर तक बना दिया है। ऐसे ही एक शख्स ने देसी जुगाड़ से अपनी साइकिल को ही कार बना दिया। आपको बता दें कि जुगा़ड से बनी ये कार लोहे या स्टील से नहीं बनी, बल्कि लकड़ियों, कार्ड बोर्ड और तिरपाल वाली प्लास्टिक से बनी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में MSB नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जुगाड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जुगाड़ से साइकिल को बनाया कार

एक साइकिल को लकड़ियों के ढांचे की मदद से कार के लुक में ढाला गया है।लकड़ियों से ढांचा बना कर इसको साइकिल के ऊपर रख कर कार्ड बोर्ड और तिरपाल वाली प्लास्टिक लगाई गई है। इससे ये साइकिल सामने से कार जैसी शानदार दिखती है। ये आगे से खुली हुई है और इसमें दो हेडलाइट भी लगी हुई है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी साइकिल को सड़क पर जोरदार रफ्तार से दौड़ा रहा है। लेकिन ये साइकिल कोई सामान्य साइकिल नहीं है, इस साइकिल को कार का आकार दिया गया है।

Viral Video: जुगाड़ से साइकिल को बना दिया कार, वीडियो देख चकराने लगेगा आपका सिर, यहाँ देखे वीडियो

ये भी पढ़े: पॉवरफुल इंजन और 47 माइलेज के साथ सिर्फ 16 हजार रुपये में घर ले जाए Bajaj की यह चमचमाती बाइक, जल्दी से लपक लें मौका

अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अनोखी कार के वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वहीं कुछ लोग इस व्यक्ति की क्रिएटिविटी को देखकर हैरान हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया में MSB नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर महज 3 दिन में 6 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग खूब मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘ये है रेंज रोवर’ दूसरे ने लिखा, ‘बीएमडब्ल्यू तो नहीं इस पर घूमा सकता हूं तुझे’, तो वहीं तीसरे ने लिखा, ‘पैसे चाहे कम हो लेकिन नवाबी नहीं घटनी चाहिए’।

ये भी पढ़े: रोमांस से भरपूर पवन सिंह और मोनालिसा का सुहागरात सीन देख कर लोगों को आया पसीना, लोग बार-बार देखने को हुए मजबूर

Related Articles

Back to top button