कोरबा

*✍️मंडप में चल रही थी शादी की रस्में … तभी जा पहुंची पुलिस …शादी के मंडप से योग सिखाने वाले युवक को उठा ले गई पुलिस…*

 

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले में फंसे योग गुरू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिलासपुर पुलिस सोमवार को आरोपी योग गुरू को शादी के मंडप से उठा ले गई। बिलासपुर की महिला ने योग गुरू पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर दो दिन पहले गृहमंत्री के दखल के बाद बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी निवासी आरोपी योग शिक्षक वाला दुर्गेश राठौर सोमवार को बारात लेकर खरौरा पहुंचा था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर बिलासपुर और रामपुर चौकी पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद शाम को पुलिस बिलासपुर लेकर पहुंच गई है।

मंडप में चल रही थी शादी की रस्में

बताया जा रहा है कि आरोपी दुर्गेश राठौर के विवाह कार्यक्रम की तैयारी एक सामाजिक भवन में चल रही थी। जिस समय पुलिस ने छापा मारा मंडप में रस्म होने वाली थी। आरोपी के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइंस निवासी महिला ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि योग सिखाने वाला दुर्गेश राठौर करीब एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब शादी करने के लिए कहा तो इनकार कर दिया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button