cg news अवैध परिवहन को रोकने चेकपोस्ट एवं बैरियरों में अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

cg news अवैध परिवहन को रोकने चेकपोस्ट एवं बैरियरों में अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

बलरामपुर 10 जनवरी 2024/

cg newsकलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने धान खरीदी 2023-24 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य राज्यों से धान की अवैध परिवहन को रोकने एवं धान खरीदी के कार्य के सफल संचालन हेतु निर्धारित स्थानों में बेरियर प्रभारी नियुक्त कर आने-जाने वाले वाहनों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही कलेक्टर ने बताया कि आगामी माह में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचार संहिता की घोषणा किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु निर्वाचन की दृष्टिकोण से अवैध सामग्री के परिवहन के साथ-साथ धान के अवैध परिवहन की जांच किया जाना आवश्यक है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु जिले के चिन्हांकित थाना एवं चौकियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button