Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट

Gold-Silver Price Today: नए साल के शुरू होते ही सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप नए साल के शुभ अवसर पर अगर सोना लेने की सोच रहे हैं तो एक बार सोने-चांदी के दामों पर नजर जरूर डाल लें।
आज सोने-चांदी के दाम
सोने के दामों में 270 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट तो वहीं, चांदी के दाम में 300 प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। जारी हुई नई कीमतों के बाद सोने के दाम 63,000 और चांदी की कीमत 79,000 हजार के पार पहुंच गई है।
Read more: Raigarh News: शीतलहर एवं ठंड से बचाव के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी के दाम
Gold-Silver Price Today आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।



