मनोरंजन

पत्नी चलाते थे ये हाईटेक कॉलगर्ल रैकेट……WhatsApp पर लड़कियां होती थी सेलेक्ट, पैसा भी आनलाइन ही होता था पेमेंट..

रांची  राजधानी रांची में एक हाईटेक सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पति-पत्नी मिलकर कॉलगर्ल के इस रैकेट को चलाते थे। पौष इलाके में चल रहे इस रैकेट में सब कुछ हाइटेक तरीके से संचालित होता था। कम उम्र की लड़कियों की फोटो पहले व्हाट्सएप के ग्रुपों में भेजी जाती थी और फिर लड़की को सेलेक्ट करने के बाद रेट भी व्हाट्सएप पर ही तय की जाती थी। सबकुछ तय हो जाने पर लड़कियों को सीधे ठिकाने पर भेजा जाता था।

ये पूरा मामला राजधानी रांची में अरगोड़ा पुलिस ने अरगोड़ा के तारामणि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी कर रविवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। फ्लैट से दो लड़की समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में रातू रोड ग्वालाटोली का अनिल कुमार, कर्बला टैंक रोड का मो वसीम अकरम और मो साहिल, हिंदपीढ़ी ग्वालाटोली का मारूफ गद्दी, हरमू हाउसिंग कॉलोनी का सौरभ कुमार समेत दो युवती शामिल है। अनिल सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना है। पकड़ी गई दो में से एक युवती उसकी कथित पत्नी है, जो लातेहार के बालूमाथ की है। वहीं दूसरी जमशेदपुर के कदमा की है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि तारामणि अपार्टमेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button