
Stock market broke record : भारतीय शेयर बाजार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. एक दिन पहले 929 अंक चढ़कर 70500 अंक का आंकड़ा पार करने वाला सेंसेक्स अब 71000 अंक की तरफ से बढ़ रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़कर 70,804 अंक पर खुला. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 70,853 अंक के आंकड़े पर पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी सूचकांक 21,287.45 अंक पर ओपन हुआ. फेड रिजर्व के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. दूसरी तरफ क्रूड ऑयल की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है.
Read more: बंद होगी कांग्रेस सरकार की योजनाएं! फिर शुरु होंगी रमन शासनकाल की योजनाएं
सोने और चांदी में मिला-जुला रुख
आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी के रेट में मिला-जुला रुख देखा गया. सिल्वर 138 रुपये गिरकर 74938 रुपये पर और सोना 9 रुपये की तेजी के साथ 62463 अंक पर ट्रेंड करते देखा गया. सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी रेट में मिला-जुला रुख देखने को मिला. 24 कैरेट वाला सोना 31 रुपये गिरकर 62365 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 चांदी करीब 140 रुपये की तेजी के साथ 74135 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.
Read more: 31 दिसंबर से पहले फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुसीबत…
सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड लेवल पर
Stock market broke record : भारतीय शेयर बाजार की तरफ से लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 71000 के पार 71,084 अंक पर पहुंच गया. इस दौरान सॉफ्टवेयर कंपनियों एचसीएल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा आदि के शेयर में तेजी देखने को मिली. इसी तरह निफ्टी ने भी 21,355 प्वाइंट पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया.



