बंद होगी कांग्रेस सरकार की योजनाएं! फिर शुरु होंगी रमन शासनकाल की योजनाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बंद होगी कांग्रेस सरकार की योजनाएं! फिर शुरु होंगी रमन शासनकाल की योजनाएं

CG Govt Scheme : रायपुर:  भाजपा की नई सरकार बनने के बाद अब इस बात की चर्चा है कि भूपेश सरकार की उन योजनाओं का क्या होगा जिस पर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती आई है। साय कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस सरकार की अनुपयोगी योजनाओं की समीक्षा की गई। चर्चा इस बात की भी है कि अब रमन शासनकाल की वो योजना फिर से शुरू की जाएगी जिसे कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था।

Read more:  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से

सरकार में आने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की कई योजनाएं बंद कर दी थी। मसलन सरस्वती साइकिल योजना, टिफिन योजना, चरण पादुका योजना, स्मार्ट फोन योजना, लैपटॉप योजना। लेकिन 5 साल अब जब बीजेपी सरकार में वापसी कर चुकी है, तो चर्चा इस बात की है कि भारतीय जनता पार्टी इन योजनाओं को फिर से शुरू करेगी। इसी तरह भूपेश सरकार की उन योजनाओं जैसे नरवा, गरवा, घुरवा , बारी , राजीव युवा मितान क्लब, गौधन योजना, इंदिरा आवास योजना, रिपा योजना जिस पर भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रष्टाचार, घोटाले पैसा कमाने का जरिया का आरोप लगाती आई है। इन सभी योजनाओं की समीक्षा कर बंद करने की तैयारी की जा रही है।

Read more:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं चर्चा जा सकते हैं दिल्ली

 CG Govt Scheme : कांग्रेस की योजनाओं को अनुपयोगी बताए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 1 लाख 75000 करोड रुपए अनेक योजनाओं के जरिए जनता के खाते में गए हैं। ऐसे में ये योजनाएं अनुपयोगी कैसे हो गईं। तो कुल मिलाकर जो हाल कांग्रेस की सरकार ने रमन शासनकाल की योजनाओं का किया था। अब संभावना है कि वही हस्श्र अब बीजेपी की सरकार, कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं का करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button