छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों को मिलेंगे आवास,साय कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों को मिलेंगे आवास,साय कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला

Cg News छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया है। वहीं 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। साय कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सीएम साय ने बताया कि, पहली बैठक में सिर्फ आवास वाले मामले में चर्चा हुई है। सरकार ने आवास देने का फैसला किया है, जल्दी इस प्रकार योजना बनाकर इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने इसे लेकर लोगों से वादा किया था।

Read more: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं चर्चा जा सकते हैं दिल्ली

 

प्रदेश के लोगों को उनका अधिकार मिलेगा

सीएम साय ने कहा कि, आने वाले समय पर आवास आवंटन पर कार्यवाही होगी। प्रदेश के लोगों को उनका अधिकार मिलेगा। साय ने कहा कि, पिछली सरकार ने पूरे प्रदेश को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है, लेकिन इतना बड़ा जनादेश लोगों ने दिया है। जो वादा मोदी जी और भाजपा ने किया है, उसे शतप्रतिशत पूरा करेंगे।

साय ने बताया कि, राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के पात्र शेष परिवारों (6,99,439) और आवास प्लस सूची के पात्र परिवारों (8,19,999) के लिए स्वीकृति की जाएगी। योजना के तहत निर्माणाधीन 2,46,215 आवासों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।

कांग्रेस ने राम के नाम पर पाखंड किया

साय ने कहा कि, कांग्रेस ने राम के नाम पर पाखंड किया। इन लोगों ने वोट के नाम पर नौटंकी की। हम तो राम को अपना आराध्य मानते हैं। जनता ने कांग्रेस का पाखंड समझ लिया इसलिए 35 पर आ गए। नगरनार स्टील प्लांट में स्क्रैप की चोरी को लेकर कहा कि, जो भी आवश्यक कदम होगा, उसे उठाया जाएगा।

क्या कांग्रेस की चलाई योजनाएं बंद होगी?

कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद होंगी, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि आगे बैठक लेकर इनकी समीक्षा की जाएगी। उस हिसाब से जरूरी फैसले लिए जाएंगे , जिन्हें बंद करना होगा बंद करेंगे। जो जरूरी होगी उन पर विचार किया जाएगा।

शपथ ग्रहण में क्यों नहीं गया गया राज्य गीत

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा पैरी के धार नहीं गाया गया, कांग्रेस इसे लेकर मुद्दा बना रही है। यह सवाल पूछे जाने पर साय ने कहा कि कार्यक्रम राजभवन की ओर से तय था। वहीं से प्रोटोकॉल तय किए गए थे तो उनका हमने पालन किया। राज्य गीत के प्रति हमारा पूरा सम्मान है।

नक्सलवाद पर क्या होगा नई सरकार का रुख

बीते दो दिनों में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिनमें बीएसएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है। नक्सलवाद से जुड़े सवाल पर विष्णु देव ने कहा कि पिछले 15 साल के कार्यकाल में भाजपा की सरकार के दौरान नक्सलवाद पर मजबूती से लड़ाई लड़ी गई। आने वाले दिनों में भी सरकार नक्सलवाद से लड़ाई लड़ेगी।

साय ने कहा कि, उन्होंने कहा कि, शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट बैठक के साथ मंत्रालय में पहला दिन था। पूजा-अर्चना कर हम तीनों (डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा) अपने-अपने कक्ष में बैठे और सभी विभागों के सेक्रेटरी से परिचय हुआ।

Cg News इन मुद्दों सरकार आगे ले सकती है फैसला

कृषक उन्नत योजना
21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी
किसानों को एकमुश्त राशि का भुगतान
दो सालों के अंदर हर घर नल कनेक्शन
महतारी वंदन योजना
PSC परीक्षा UPSC की तरह पारदर्शी बनाने पर सहमति

 

 

 

Related Articles

Back to top button