कोरबा
कारोबारी के 6 साल के स्कूली बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण….फिरौती के लिए पिता के पास आया कॉल….

RGHNEWS जांजगीर जांजगीर से से बहुत बड़ी खबर आ रही है। जिले के बलौदा थाना इलाके के ठड़गाबहरा से एक स्कूली बच्चे का अपहरण कर लिया गाय है। दिन दहाड़े अपहरण की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है। खबर है कि बच्चे की फिरौती के लिए 5 लाख की डिमांड अपहर्ताओं ने की है। वारदात सुबह करीब 9 बजे की बतायी जा रही है।
खुद एसपी पारूल माथुर मौके पर पहुंची थी और परिजनों से बात की। अपहृत बच्चे का नाम अनुज है, जिसे घरवाले गुड्डू कहकर बुलाते हैं। जानकारी के मुताबिक ठड़गाबहरा में पिता की एक दुकान है। आज सुबह दो बच्चों के उनकी मां दुकान पर बैठी थी, उसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और अनुज नाम के छोटे बच्चे को ये कहकर साथ ले गये कि उसके पापा बुला रहे हैं। काफी देर बाद जब बच्चा नहीं लौटा तो, परिजनों ने तलाश की। लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया।
Follow Us