छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल समेत इन सबको किया आमंत्रित…

CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को आज टेलीफोन किया है. 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है.

read more: लोगों ने महिला को पूरे गांव में कपड़े उतरवा नग्न कर घुमाया, फिर खंबे से बांधकर की पिटाई,जानें वजह…

बता दें कि बुधवार को शहर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है. दोपहर 2 बजे नवनियुक्त सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए मुख्य डोम के साथ तीन अन्य डोम भी तैयार किए जा रहे हैं. तीन बड़े डोम के साथ एक मुख्य मंच भी तैयार किया जा रहा है.

read more: अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई

CG NEWS : शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. साइंस कॉलेज ग्राउंड में अलग-अलग जिलों के पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट किया जा रहा है

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button