देश

वसुंधरा ने फिर किया शक्ति-प्रदर्शन,उनके घर 13 विधायक मिलने पहुंचे

Rajsthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन जारी है। वे रविवार सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचीं। दोपहर में उनके आवास 13 सिविल लाइंस पर भाजपा के 13 विधायक मिलने पहुंचे।

Read more: Raigarh News: राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया

विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे।

Rajsthan News: इधर, सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक के भी टलने के आसार हैं। इसकी वजह राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा माना जा रहा है। राजस्थान के ऑब्जर्वर बनाए गए राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी भी प्रस्तावित है।उधर, अभी तक विधायकों के पास विधायक दल की बैठक को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। पार्टी पदाधिकारी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। विधायक दल की बैठक मंगलवार या फिर बुधवार तक भी खिसक सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button