मनोरंजन
फिल्म एनीमल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Animal Box Office Collection : रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनीमल ने रिलीज के पांचवे दिन हिंदी भाषा में 34.02 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक 250.66 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Animal Box Office Collection : इसके अलावा फिल्म ने सभी भाषाओं में 284.05 करोड़ का कारोबार किया है। अगर हम बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म ने अब तक 481 करोड़ की कमाई कर ली है। संदीप वांगा रेड्डी द्वारा डायरेक्टेड एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।