ड्यूटी के दौरान मंदिर में हार्ट अटैक से हुई ASI की मौत – RGH NEWS
देश

ड्यूटी के दौरान मंदिर में हार्ट अटैक से हुई ASI की मौत

Jabalpur News  : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर (Jabalpur City) से इस वक्त की बड़ी सामने आई है। यहां मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक एएसआई (ASI) की मौत हो गई। बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक (heart attack) आया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

Read more : PAN-Aadhaar ल‍िंक नहीं कराने वाले हो जाए सावधान,वरना 1 की बजाय देना पड़ेगा 20 परसेंट टीडीएस

 

Jabalpur News   शहर के बूढ़ी खेरमाई मंदिर में ड्यूटी कर रहे एएसआई रामकुमार बरकड़े की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 57 साल के रामकुमार मंडला जिले के बिछिया के रहने वाले थे। मौत के बाद हनुमान ताल पुलिस शव को लेकर पीएम कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची है। एएसआई (ASI) की मौत की खबर पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मौत से पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है। वहीं थाने में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button