CG News: छत्तीसगढ़ CM फेस पर आज हो सकता है फैसला

CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका फैसला जल्द हो सकता है। दिल्ली में गुरुवार को BJP संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें PM मोदी भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इसमें प्रदेश के सीएम चेहरे को लेकर चर्चा हो सकती है। रमन सिंह ने भी एक दिन पहले कहा था कि 3 दिन में फैसला हो जाएगा।
इससे पहले बुधवार को विधानसभा चुनाव जीते 2 सांसदों ने अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं रेणुका सिंह भी दिल्ली पहुंच गई हैं। इस्तीफे की बात पर कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी, वैसा करेंगे। इसके बाद ये साफ हो गया कि इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है।
Read more: रायगढ़ में 67 हाथियों के दल ने तोड़े मकान:खा गए घरों में रखे धान
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी और गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था, इनमें से सिर्फ विजय बघेल को ही हार का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि 8 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है और 10 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है।
CG News: प्रदेश के राज्यपाल हरिचंदन ने छठवीं विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांचवी विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया। इसके साथ ही 2018 में निर्वाचित विधायकों की विधायकी भी खत्म हो गई है। हारे हुए विधायक अब पूर्व की श्रेणी में आ गए हैं। ऐसे में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है।



