आज से आचार सहिंता समाप्त, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आज से आचार सहिंता समाप्त, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

रायपुर: देश के सभी पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके है। इनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल है। ऐसे में अब चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों में प्रभावी आदर्श आचार संहिता को शिथिल कर दिया है। इस बाबत केंद्रीय चुनाव आयोग ने सभी पांच राज्यों के मुख्य सचिवों को खत लिखा है।

Read more: Raigarh News: सीएमएचओ ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं उसके बचाव के संबंध में दी जानकारी

जारी आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तारीख से लागू होते हैं और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहते हैं. अब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव, 2023 और नागालैंड के 43-तापी (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग द्वारा घोषित किए गए हैं. आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है.

 

Related Articles

Back to top button