दूर तक पड़े थे पांच शवों के चिथड़े, मंजर देखकर कांप उठी लोगों की रूह

Road Accident in Agra उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शव के चिथड़े चिथड़े हो गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और अफरातफरी का माहौल हो गया। देखकर आसपास के लोगों की होश उड़ गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने कट पर हुआ है। दरअसल, यहां दो ट्रक के बीच एक ऑटो फंस गया। ऑटो में सवार लोगों को जान बचाने का मौका नहीं मिला। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।
Read more: Cg News: शादीशुदा होने के बावजूद सोशल मीडिया में दोस्ती की,फिर महिला से रेप किया
Road Accident in Agra बताया जा रहा है कि ऑटो सवारियां को लेकर भगवान टॉकीज से सिकंदरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुइ थी। इसी दौरान ऑटो ओवरटेक कर रहा था और आगे भी ट्रक था। इस दौरान आगे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। जिससे ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।



