न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया – RGH NEWS
खेल

न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Team India reached the World Cup 2023 final : मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टोडियम में विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की दमदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरूआत में ही 2 झटके लगे थे लेकिन विलियम्सन और मिचेल ने बीच में शतकीय साझेदारी से टीम को मजबूती दी। वहीं टीम इंडिया ने कमबैक करते हुए शमी ने एक ही ओवर में फिर से 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को मैच में वापसी दिलाई। शमी ने इस मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया। न्यूजीलैंड को ढेर कर टीम इंडिया ने 70 रन से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। बता दें कि टीम इंडिया ने शानदार तरीके से इस मैच का जीता और फाइनल में पहुंची। टीम इंडिया 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल मैच खेलेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

Team India reached the World Cup 2023 final डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

 

Related Articles

Back to top button