छत्तीसगढ़ के इस जिले मे 2 कार की भिड़ंत, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

Cg News: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में कुछ घायलों का इलाज जारी है। सोमवार दोपहर 2 बजे मेडेसरा गांव के पास हुए हादसे में दोनों कार स्पीड में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
दुर्ग पासिंग कार में 5 लोग सवार थे। इनमें दो महिला यमुना और सुषमा तिवारी की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर है। उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
Read more: रायपुर में गद्दे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उसी दौरान दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हो गई। दोनों शवों को देर शाम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है।
Cg News मंगलवार यानी आज 14 नवंबर को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।



