रायपुर में गद्दे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायपुर में गद्दे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Cg News  रायपुर 
आग लगने की वजह फिलहाल अज्ञात है। - Dainik Bhaskar
राजधानी रायपुर के पंडरी के मोवा स्थित एक गद्दे की फैक्ट्री पर आग लग गई। गद्दे पर आग लगते ही आग भड़क उठी और फैक्ट्री में चारों तरफ फैल गयी। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास की है। आग लगते ही आसपास के कमर्शियल इलाकों में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल मौके पर एक दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी है। इसके अलावा और गाड़ियों को भी बुलाया गया।

Read more: मौसम विभाग का अलर्ट…..प्रदेश में अगले 3 दिनों तक और गिरेगा पारा

इस मामले को लेकर पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल अज्ञात है। मौके पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में लगी हुई है। आगे की जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि आग लगने की असल वजह क्या है।

गोलबाजार में फूंक गयी 4 मंजिला दुकान

Cg News दीपावली की रात गोलबाजार स्थित लक्ष्मी गिफ्ट शॉप में भीषण आग लग गई। ये आग पहली मंजिल से बढ़कर चौथी मंजिल तक पहुंच गई। फिर पूरे दुकान के अंदर के समान को जलाकर राख कर दिया। इस आगजनी की जांच गोलबाजार थाना पुलिस कर रही है संभावना है कि ये आग पटाखे की वजह से लगी है।

Related Articles

Back to top button