पहले फेज में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोटिंग….सुकमा में नक्सलियों का पोलिंग बूथ पर हमला

Cg News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं सुकमा में नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ पर हमला कर दिया। मतदान रोकने के लिए नक्सलियों ने फायरिंग भी की। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली भाग निकले।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल भी दागे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में CRPF और DRG जवानों को रवाना किया गया है। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। दूसरी ओर कवर्धा के पंडरिया में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। यहां के भरवेपारा मतदान केंद्र पर सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है।
नारायणपुर में 3 दिन पहले नक्सलियों के हमले में मारे गए भाजपा नेता रतन दुबे का परिवार भी वोट डालने पहुंचा। रतन के पिता के साथ उनकी बेटी मतदान करने आई थीं। इस दौरान रतन के पिता ने कहा कि, उनके बेटे की क्या गलती थी, कि उसे मार दिया। मेरे बेटे की पत्नी, भाई, बहू और मैं वोट देने आए हैं। नक्सल समस्या का हल निकलना चाहिए।
इन बूथों पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे देर से शुरू हुई वोटिंग
मोहला-मानपुर के औंधी, कोंडागांव के किबई बालेंगा, कवर्धा के मतदान क्रमांक 229 और भानुप्रतापपुर के बूथ क्रमांक 126, बोदला, राजनादगांव के पुराना ढाबा और टांका पारा में ईवीएम मशीनें बंद थीं, जिसके चलते मतदातओं को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान
सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले में 33.35% हुई है। इसमें तीन सीटें आती हैं। जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में सिर्फ 9.11 प्रतिशत हुआ है। खास बात यह है कि सुकमा के ही नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है।
read more: CG NEWS: एक ही रात में 111 हाथियों ने सैकड़ों एकड़ धान के खेतों में मचाई तबाही….किसानों की फसल तबाह
विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान
सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले में 33.35% हुई है। इसमें तीन सीटें आती हैं। जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में सिर्फ 9.11 प्रतिशत हुआ है। खास बात यह है कि सुकमा के ही नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है।
| विधानसभा सीट | वोट प्रतिशत (सुबह 9 बजे तक) | 11 बजे तक |
| खुज्जी | 7 | 25 |
| डोंगरगढ़ | 9 | 21.5 |
| डोंगरगांव | 12.4 | 18.06 |
| राजनांदगांव | 5 | 14 |
| अंतागढ़ | 17.44 | 28.84 |
| कांकेर | 15.09 | 34.65 |
| भानुप्रतापपुर | 16.9 | 36.1 |
| कवर्धा | 13 | 23.25 |
| पंडरिया | 12 | 21 |
| केशकाल | 12.84 | 27.63 |
| कोंडागांव | 14 | 32.5 |
| खैरागढ़ | 6 | 23.21 |
| नारायणपुर | 11 | 21.6 |
| चित्रकोट | 2.5 | 11.3 |
| जगदलपुर | 6.41 | 18.36 |
| बस्तर | 5.55 | 19.97 |
| बीजापुर | 4.5 | 9.11 |
| मोहला-मानपुर | 9 | 27 |
| कोंटा | 4.21 | 12.39 |
| दंतेवाड़ा | 10.18 | 16.2 |
इससे पहले सुकमा के टोडामर्का में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को कैंप में लाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। जवान की ड्यूटी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगाई गई थी। फिलहाल हालात ठीक बताए जा रहे हैं।
Cg News: जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।


