छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,कुछ इलाकों में रात को भी झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। कई इलाकों में दोपहर में झमाझम बारिश के बाद रात में भी तेज बारिश हुई। जिसके कारण तापमान भी कम हुआ है। सुबह से ही शहर में बदली छाई रही है। मौसम विभाग ने रात में भी बारिश का अनुमान जताया था।

मौसम वैज्ञानिक एच पी चन्द्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। यही कारण है कि रायपुर के अलावा एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। चन्द्रा ने बताया कि इससे पहले एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है।

रायपुर में सुबह बादल भी छाए हुए थे।
रायपुर में सुबह बादल भी छाए हुए थे।

2 दिनों में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं
इससे पहले गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश कई जिलों में बादल छाने के कारण ठंड का असर कम हो गया था। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में भी तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है ।

दिन में बारिश के बाद हल्की ठंड बढ़ी लेकिन ज्यादा बदलाव फिलहाल नहीं होगा।
दिन में बारिश के बाद हल्की ठंड बढ़ी लेकिन ज्यादा बदलाव फिलहाल नहीं होगा।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही रायपुर और आस पास के जिलों में शाम या रात के समय भी हल्के बौछारें पड़ सकती है।

गुरुवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।
गुरुवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।

गुरुवार को शहरों का तापमान

  • गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा ।
  • गुरुवार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
  • गुरुवार पेंड्रा का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा ।
  • गुरुवार अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा ।
  • गुरुवार जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा ।
  • गुरुवार दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा
  • गुरुवार राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button