त्योहारी सीजन पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल – RGH NEWS
देश

त्योहारी सीजन पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Festival Special Trains: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कई ऐसे लोग हो रोजगार के चलते घर से बाहर होते हैं उनके आने-जाने के रेल एक ऐसी सुविधा है, जो कम समय में ही लंबे सफर तय कर लेती है और मंजिल तक पहुंचा देती है। लेकिन, ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों की परेशानियां और भी बढ़ जाती है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ी सौगात दी है।

त्योहार स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस और पुणे-गोरखपुर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला लिया है ,जोकि 28 चक्कर लगाएगी। यह ट्रेन वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कल्याण जंक्शन, इगतपुरी,नासिक रोड़, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया जंक्शन,जबलपुर जंक्शन,कटनी जंक्शन,मैहर जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

इस तरह चलेगी यह ट्रेन

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन 16.10.2023 से 27.11.2023 तक प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 04:05 बजे बनारस पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 01053 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 17.10.2023 से 28.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से रात 08.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

01431 पुणे-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20.10.2023 से 01.12.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से शाम 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Read more:वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, भारत का ये है स्टेटस

Festival Special Trains वापसी दिशा में 01053 गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21.10.2023 से 02.12.2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से रात 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button