देश

बिहार में बड़ा रेल हादसा ! नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 6 डिब्बे हुए प्रभावित….4 लोगों के मौत मौके पर रेलवे के आला अफसर

बिहार में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दानापुर-बक्सर रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात लगभग 9.45 बजे 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के छह डिब्बे उतरी से उतर गए। एक डिब्बा दूसरे डिब्बे पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में चार यात्रियों के मरने की खबर है। वहीं 100 की संख्या में यात्री घायल हुए हैं। हालांकि कितने यात्रियों की मौत हुई और कितने घायल हुए हैं,इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व कर्मी राहत बचाव में जुटे हुए हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button