इस राशि के जातक रहें सावधान, हो सकती है दुर्घटना

Horoscope Today 02 October 2023: सोमवार को कर्क राशि के लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसे करना आपके लिए अनिवार्य होगा. कन्या राशि के लोग धार्मिक कार्यों को समय दें, तुला राशि वाले सड़क पर सावधान रहें. वहीं मकर राशि के जो लोग हार्डवेयर का व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन जूनियर और सहयोगी के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता है, जो आपके संयम के तालमेल हिलाने का काम कर सकता है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारी वर्ग को अचानक सुखद संदेश प्राप्त होने की संभावना है, जो उनके व्यापार के लिए शुभ संकेत हो सकता है. युवा वर्ग नेटवर्क की खोज में निकले, आशा की वो रौशनी जरूर मिलेगी, जिसे आप काफी समय से तलाश रहें है. जमीनी विवादों को लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. धैर्य रखें आपके लिए राहत के मार्ग जल्द ही खुलेंगे. सेहत को चुस्त दुरुस्त रखने वाले नियमों का सख्ती से पालन करें क्योंकि अपनी सुरक्षा स्वयं के हाथों में है इस बात का ध्यान रखें.
वृष राशि
इस राशि के लोगों को कार्य करते समय, लापरवाही से दूर रहने की सलाह दी जाती है. आज की लापरवाही भरी सभा में शर्मिंदा करा सकती है. व्यापारियों की कड़ी मेहनत उनके व्यापार और मान सम्मान में वृद्धि कराने में सहायक साबित होगी, तो वहीं दूसरी ओर प्रतिस्पर्धियों से लड़ने योजना भी बनाएं. युवा वर्ग महत्वपूर्ण कार्यों को करते वक्त मन को शांत रखें, अशांत मन कार्यों में गलती की गुंजाइश को बढ़ा सकता है. परिवार के खर्चों पर एक नजर बराबर बनाए रखें, कोशिश करें कि व्यय आय से ज्यादा न होने पाएं. सेहत की बात करें तो शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ेगी, लगातार बढ़ रही पित्त की मात्रा एसिडिक अल्सर का रूप भी ले सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को सहयोगियों के साथ मिलनसार रवैया रखना चाहिए, कार्यस्थल पर सहयोगात्मक रवैया वातावरण को शांत रखने में मदद करेगा. व्यापारी वर्ग कारोबार के संचालन के साथ कुछ दान पुण्य वाले काम भी करें, इसके लिए आप अपनी कमाई का एक हिस्सा अलग रखें. ऐसे युवा जिन्हें खुद पर भरोसा नहीं है, उनमें आज से सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिल सकता है. ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है, अब यदि अपनों की खुशी में शामिल होने का अवसर मिला है तो उसे गंवाने से बचें. स्वास्थ्य में अग्नि तत्व प्रधान है यह हृदय पर लोड डाल रही है, इसलिए अपने खान-पान को ठीक करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसे करना आपके लिए अनिवार्य होगा. व्यापारी वर्ग जितना हो सके तनाव से खुद दूर रहें क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति का असर उनके कारोबार को भी प्रभावित सकता है. युवा वर्ग अपने आस पास सकारात्मक माहौल बनाएं रखें, आज आपको खुद तो पॉजिटिव रहना ही है, साथ ही औरों को भी प्रेरित करना है. घर के छोटे सदस्यों पर क्रोध करने से बचें, यदि उनसे कोई भूल हो गई है तो उसे माफ कर उन्हें सही मार्ग पर लाने के कार्य करें. यदि आप मादक पदार्थ का सेवन करते हैं तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि हो सकता है आप किसी गंभीर बीमारी को निमंत्रण दे रहे हों.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को अपने कर्मचारियों के साथ नरमीयत से पेश आना चाहिए, उनके साथ सख्तभरी रवैया दिखाने से बचें. ऐसे लोग जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उनके हाथ आज के दिन शानदार डील लगने की संभावना है. युवाओं को मानसिक और शारीरिक दोनों ही बल की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए इसकी फिटनेस पर ध्यान दें. पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे, परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. निजी समस्याओं की चिंता बीपी को बढ़ा सकती है, इसलिए सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखे.
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को सहयोगियों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना चाहिए, आशंका है कि वहीं लोग बाद में रुकावट के रूप उभर सकते हैं. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों को आर्थिक हानि होने आशंका है जो उनके लिए चिंता का स्रोत बन सकती है. युवाओं को धार्मिक कार्यों को समय देना चाहिए, यदि आपके आसपास इस तरह की कोई गतिविधि हो रही है तो उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. कार्यरत महिलाओं को घरेलू जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी पड़ सकती है, इस समय संतुलन करने की आदत को बढ़ावा देना जरूरी हो जाएगा. सेहत की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, चिंता परेशानी वाली कोई बात नहीं रहेगी.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का काम उच्च अधिकारियों की नजर में आने से आपके प्रमोशन के द्वार खुलेंगे. फुटकर व्यापारियों को व्यापार वृद्धि की दिशा में प्रयास करने चाहिए, यदि ग्राहकों के साथ तालमेल सही रखेंगे तो व्यापार में उन्नति की संभावना बढ़ेगी. युवाओं को अपने पुराने मित्रों के साथ संपर्क को एक्टिव कर देना चाहिए, यदि आप चाहे तो उनके साथ एक मीटिंग रख सकते हैं अन्यथा फोन पर भी बात कर सकते हैं. जो लोग घर से दूर रहते हैं वह घर वापसी का संकल्प बना सकते हैं. नकारात्मक ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है.
Read more: Raigarh News ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त प्रशासन एवं पुलिस, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…..
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का व्यवहार सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ के संबंध को मजबूत करेगा. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज के दिन उन पर कार्य दबाव बढ़ सकता है, स्थिति यह भी बन सकती है कि वह घर देर से पहुंचे. युवाओं का आलस्य उन्हें उनके लक्ष्य से भटका सकता है, इसलिए आलस्य से दूर रहें और मेहनत की दिशा में कदम बढ़ाएं. यदि आपने कोई होम लोन ले रखा था तो आज से ही उसकी अदायगी की प्लानिंग जीवनसाथी के साथ करते हुए नजर आएंगे. हेल्थ में देर रात तक जागना व नींद न आना आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है. समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को काम में त्रुटि कम हो इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए, कार्यों में गलती सीनियर अधिकारी को आप आपको फटकार लगाने का मौका दे सकती है. अनाज के बड़े व्यापारियों को बड़े मुनाफे के चक्कर में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन के अंत तक आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करते हुए, पढ़ाई करनी चाहिए जिससे मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल हो सके. जरूरतमंद कामों के लिए अचानक से धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है, आशंका है कि आपको अपनों से मदद के लिए कहना पड़ जाए. सेहत की बात करें तो आज दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है, इस समस्या को हल्के में लेने की भूल कतई न करें.
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज के दिन काम को बोझ के रूप में महसूस कर सकते हैं, जिस कारण आपका काम पेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो सकता है. जो लोग हार्डवेयर का व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है, दिन के मध्य से ही लाभ की घंटियाँ बजना शुरू हो जाएंगी. युवा वर्ग नियमों कानून का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा उन्हें सजा का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध की डोर को मजबूत करें, इसके लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और साथ में समय भी बिताएं. सेहत में रात के समय हल्के व सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता दें, साथ ही समय पर भोजन करने की आदत भी बनाएं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आज एक साथ कई कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे, तो वहीं प्रतिफल के रूप में बोनस भी मिल सकता है. व्यापारियों के आर्थिक ग्राफ में कुछ सुधार होगा, यदि वह काफी दिन से लुढ़का हुआ था, तो आज के दिन उसमें तेजी से उछाल आने की संभावना है. युवाओं का मानसिक संतुलन ही उनका सहारा है. मन को संतुलित और शांत रखने के लिए ध्यान और योग भी करते रहे. ग्रहों की स्थिति आपको पूजा पाठ का अनुष्ठान करने के लिए प्रेरित कर सकती है. जिन लोगों को आंखों में जलन या आंखों से पानी निकालना जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए.
मीन राशि
Horoscope Today 02 October 2023 इस राशि के लोगों को आज बॉस की अनुपस्थिति में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, निर्णय लेने से पहले बॉस से एक बार फोन पर बात जरूर कर लें. आर्थिक दृष्टि से व्यापारी वर्ग को कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. युवा वर्ग की बात करें तो आज वह अपने लक्ष्य के निकट पहुंचते हुए नजर आएंगे, लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत को जारी रखें. अचानक से परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे पारिवारिक वातावरण अशांत होने की आशंका है. सेहत में काम का तनाव सिर दर्द जैसी समस्या को बढ़ावा दे सकता है, इसलिए काम के साथ-साथ आराम को भी महत्व दें.


