मुख्यमंत्री 25 सितम्बर को बिलासपुर के सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री 25 सितम्बर को बिलासपुर के सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल

रायपुर, 24 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 सितम्बर को बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर से कार द्वारा 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान पहुंचेगें। श्री बघेल ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे बिलासपुर से कार द्वारा शाम 5.35 बजे रायपुर लौट आएंगें।

Related Articles

Back to top button