रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
रायगढ़ पुलिस लगातार 52 परी पर गिरा रही है गाज …मौदहापारा जुआ फड पर जूटमिल पुलिस की जुआ रेड ….

RGH NEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 10/10/2020 के दोपहर जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर मौदहापारा छोटू पठान घर के पास गली में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़े । मौके पर आरोपी हामिद अली ऊर्फ शेरू पिता रमजान अली निवासी मौदहापारा , बंटी महिलाने पिता चमरू महिलाने मौदहापारा, सुखदेव नागवंशी पिता स्व. भरतलाल नागवंशी चांदनी चौक रायगढ़ , संतोष कुमार ऊर्फ गुडडू पिता कैलाश जूटमिल चौकी के पीछे को पकड़े । आरोपियों के फड एवं पास से नगदी रकम 3700 रूपये , 52 पत्ती तास की गड्डी, एक दरी बिछौना को मौके से जप्ती किया गया है । आरोपियों पर चौकी जूटमिल में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।



