टीवीएस एक्सएल पर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी, गया जेल….आरोपी से 14 लिटर महुआ शराब,TVS XL मोपेड जप्त, चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 11.10.2020 को थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम लामीदरहा रेगड़ा की तरफ से TVS XL CG 13 AK 4123 में अवैध रूप से महुआ शराब लेकर चक्रधरनगर की ओर आ रहा है । शराब कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी चक्रधरनगर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अमिताभ खंडेकर के हमराह स्टाफ ग्राम रेगड़ा रवाना किये , जहां बंजारी पुल के पास चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा आरोपी कुंवर जाटवर पिता दुधराम जाटवर उम्र 32 वर्ष निवासी बिनोबानगर को टीवीएस एक्सएल में शराब लेकर आते हुए पकड़े, जिसके कब्जे से 07 प्लास्टिक की बाटल 2 – 2 लीटर क्षमता वाली में भरा कच्ची महुआ शराब कुल 14 लीटर कीमती 1400 रूपये रखा हुआ पाया गया। आरोपी के विरुद्ध अबकारी एक्ट की धारा 34(2),59 (क) के तहत कार्यवाही कर आरोपी न्यायालय पेश किया गया जहां से उसका जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है ।



